Connect with us

गोरखपुर

तालाब में उतराया मिला लापता बुजुर्ग का शव

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासी बुजुर्ग सिमिरित हरिजन पुत्र स्वर्गीय चिन्नी, उम्र लगभग 70 वर्ष, तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद स्थानीय थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गठुआखोर पुल के पास नदी में एक शव उतराया हुआ देखा, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामअशीष यादव को दी, जिन्होंने मृतक के परिजनों को पहचान के लिए मौके पर बुलाया।

परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्वजनों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बुजुर्ग का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Loading...

इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक सिमिरित हरिजन की गुमशुदगी पहले ही थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page