Connect with us

गाजीपुर

डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चल रही मोदी सरकार : भानु प्रताप सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जखनिया विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष प्रबुद्ध वर्ग संपर्क अभियान चलाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न ग्राम सभाओं में सामाजिक रूप से जागरूक लोगों से संवाद किया। इस अभियान का उद्देश्य संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, उनके योगदान और वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा उनके सम्मान में किए गए कार्यों की जानकारी देना रहा।

जखनिया गोविंद गांव में अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर केंद्र सरकार ने पंच तीर्थ की स्थापना की, एससी-एसटी एक्ट को सख्ती से लागू किया, अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर में शोषित-वंचितों को अधिकार दिलाया, और गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए।

उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने सत्ता में रहते हुए केवल भ्रम फैलाया, संविधान में बदलाव कर दलितों के अधिकारों का हनन किया, प्रमोशन में आरक्षण हटाया और बाबा साहब का अपमान किया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तुलना बाबा साहब से किए जाने को भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भानु प्रताप सिंह ने समाज से आह्वान किया कि वे विचार करें कि वास्तव में शोषित-वंचित वर्ग का कल्याण किस सरकार में हुआ।

इस अभियान के अंतर्गत रायपुर, कटघरा, बरहट, बैरिसाल, सुल्तानपुर और चलनी समेत कई ग्राम सभाओं में डॉक्टर, वकील, शिक्षक और शिक्षित समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें संविधान और बाबा साहब के मूल विचारों के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशोर राम, चितरंजन राम, मनोज राव, दीपक कुमार, रमाकांत राम, चंद्रमणि राम, यशवंत राम, योगेश राम, विशाल कुमार, श्रवण कुमार, अशोक गुप्ता, प्रमोद वर्मा, उमाशंकर यादव, धर्मवीर राजभर, प्रशांत सिंह, प्रदीप सिंह, ओंकार सिंह, त्रिभुवन कुमार, पंचम राम, बृजेश कुमार, ओम प्रकाश राम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page