Connect with us

पूर्वांचल

ट्रक-ट्राली की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिले में कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास सड़क हादसे 10 मजदूरों की जान चली गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रॉली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में सात शव मिर्जापुर और तीन भदोही के औराई पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर वाराणसी के रहने वाले थे और भदोही जिले के औराई क्षेत्र में छत की ढलाई का काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

Loading...

इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर वाराणसी जिले के निवासी थे। मृतकों की पहचान भानू प्रताप, विकास कुमार, अनिल कुमार, सूरज कुमार, सनोहर, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, राहुल कुमार, नितिन कुमार, और रोशन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में आकाश कुमार, जमुनी और अजय सरोज का नाम शामिल है। ये सभी वाराणसी के मिर्जामुराद के बीरबलपुर और रामसिंहपुर गांव के रहने वाले थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page