Connect with us

वायरल

झारखंड : बड़ाबंबू स्टेशन के पास हावड़ा-मुंबई मेल के 20 डिब्बे पटरी से उतरे; कई लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुई। घने जंगल रात का सन्नाटा और अचानक ट्रेन में जोरदार झटका। झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ाबंबू के पास मंगलवार तड़के 343 बजे मालगाड़ी से टकराकर हावड़ा-मुंबई मेल (12810) के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए।

Loading...

चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन के द्वारा घटनास्थल की ओर पर कई एंबुलेंस रवाना की गई हैं। घटना में 6 से ज्यादा लोगों के भी घायल होने की भी जानकारी मिली है। साथ ही प्रशासन द्वारा बाराबम्बो के पास हुए ट्रेन नंबर 12810 के पटरी उतरने की घटना के लिए हेल्पलाइन नंबर 0651-27-87115 भी जारी किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page