Connect with us

गाजीपुर

जर्जर खड़ंजे से राहगीर बेहाल, सड़क निर्माण की उठी मांग

Published

on

Loading...
Loading...

स्कूली बच्चों समेत हजारों लोगों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगाई गुहार

जखनिया (गाजीपुर)। क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़े खड़ंजा मार्ग के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कराकर इंटरलॉकिंग या सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की है।

रेल लाइन के पूरब स्थित सीसी रोड से प्राथमिक विद्यालय जखनिया होते हुए जखनिया–मनिहारी मार्ग को जोड़ने वाला खड़ंजा मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। मार्ग की ईंटें कई स्थानों पर टूटकर बिखर चुकी हैं, जबकि कई हिस्सों में खड़ंजा तक नहीं लगाया गया है। इससे पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति जखनिया के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। मार्ग खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी जखनिया से शिकायत की गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इसके बाद समिति की ओर से जिला पंचायत राज अधिकारी, गाजीपुर को पत्र भेजकर मार्ग पर इंटरलॉकिंग, डमरू ईंट लगवाने अथवा सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की गई है।

Advertisement

समिति ने इस संबंध में जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी जखनिया को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page