Connect with us

अपराध

जमीन विवाद में मारपीट-लूट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

कुशीनगर। जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र में एक परिवार पिछले एक वर्ष से जमीन विवाद से जुड़े मारपीट और लूट के मामले में न्याय के लिए भटक रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस न तो कोर्ट के आदेशों का पालन कर रही है और न ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का। बलुआ निवासी नारद मुनि चौबे के अनुसार नवंबर माह में पट्टीदारों ने जमीन विवाद को लेकर उनके परिवार पर हमला किया था, जिसमें उनकी दो बेटियों को गंभीर चोटें आईं और उनकी पत्नी व स्वयं नारद मुनि चौबे भी घायल हुए थे। पुलिस ने शुरुआत में मुकदमा दर्ज नहीं किया।

दिसंबर में फिर हुई मारपीट में उनकी बेटियों के हाथ टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल और कुछ आभूषण भी लूट लिए, लेकिन विवेचक ने लूट की धारा हटाकर मामलों को कमजोर करने की कोशिश की। पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने लूटा हुआ मोबाइल पुलिस को दे दिया था, फिर भी नियमों के अनुसार कार्यवाही नहीं हुई। कोर्ट ने सितंबर में एफआईआर में लूट की धारा बढ़ाने और मामला न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया, लेकिन अभी तक पालन नहीं हुआ। डर के कारण पीड़ित परिवार एक साल से गांव से बाहर रह रहा है।

पीड़ित परिवार ने दो बार नए पुलिस कप्तान से मुलाकात कर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने निष्पक्ष विवेचना का आश्वासन दिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page