Connect with us

बलिया

जमीन विवाद में महिला की झोपड़ी फूंकी, सात पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस, जान से मारने की धमकी का भी आरोप

बांसडीह(बलिया)

कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की रिहायशी झोपड़ी में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर और मोबाइल वीडियो के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हुसैनाबाद निवासी पूनम देवी पत्नी गुप्तेश्वर राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मौजा हुसैनाबाद स्थित अपनी बैनामा शुदा भूमि (आराजी संख्या 156 व 157) पर झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहती हैं। आरोप है कि 4 जुलाई की रात करीब आठ बजे गांव के हृदया राजभर, तेजू, मुन्ना, कृपाशंकर, राजेश, बृजेश और गनेश ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी।

पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उन्हें जिंदा जलाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उनके सामने ही पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने कुदाल से उनकी जमीन पर जबरन खुदाई भी शुरू कर दी।

महिला द्वारा घटना का मोबाइल वीडियो बनाए जाने के बाद पुलिस ने उसे साक्ष्य के रूप में संज्ञान में लेते हुए सातों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page