Connect with us

गोरखपुर

चिलुआताल पुलिस ने साइबर फ्रॉड का पैसा कराया रिफंड

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी रकम वापस कराई है। इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को पीड़ित ने ऑनलाइन भुगतान करते समय गलती से एक अज्ञात नंबर पर यूपीआई के माध्यम से 19,992 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थाना चिलुआताल की साइबर सेल टीम सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड कराया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 2 मई 2026 को पूरी राशि 19,992 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार और उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page