Connect with us

गाजीपुर

चकरोड की सफाई से ग्रामीणों को मिली राहत, आवागमन सुगम

Published

on

Loading...
Loading...

शादियाबाद (गाजीपुर)। ग्राम सभा खेतापुर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सोमवार को सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई कार्य किया गया। सफाईकर्मी नीरज यादव और अजय कुमार ने गांव से मंदिर तक जाने वाले चकरोड पर उगी घास की सफाई कर मार्ग को व्यवस्थित किया।

इसके अतिरिक्त मंदिर चौराहा से मकसूदन पांडे के घर तक खड़ंजे पर जमी घास को भी साफ किया गया, जिससे लोगों के आवागमन में कोई बाधा न हो। ग्रामीणों ने सफाई कर्मियों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि नियमित रूप से इस तरह की सफाई से गांव स्वच्छ और सुंदर बना रहेगा।

ज्ञात हो कि नीरज यादव और अजय कुमार द्वारा प्रतिदिन कहीं न कहीं सफाई कार्य किया जाता है। कभी मंदिर परिसर, कभी विद्यालय, तो कभी पंचायत भवन की साफ-सफाई कर गांव में स्वच्छता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page