Connect with us

मऊ

गोलीकांड से दहला नूनियापुर: पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीराबाद बॉर्डर स्थित नूनियापुर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अखिलेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में आजमगढ़ के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एडिशनल एसपी महेश सिंह अत्री स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोली चलाने वाला आरोपी प्रियांशु यादव, सुहूरपुर गांव का निवासी है, जो पहले से ही कई आपराधिक मामलों में वांछित है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Loading...

एडिशनल एसपी ने स्पष्ट किया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page