Connect with us

गाजीपुर

गुमशुदा बच्चों को भांवरकोल पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Published

on

Loading...
Loading...

बाल कल्याण समिति की तत्परता लायी रंग, परिजनों ने जताया आभार

गाजीपुर। जनपद के थाना भांवरकोल क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और बाल कल्याण समिति की सक्रियता ने दो मासूम जिंदगियों को फिर से उनके परिवार से जोड़ दिया। घटना 24 मई की है, जब भांवरकोल थाने की चीता मोबाइल टीम रात में गश्त के दौरान सजना गांव के शिव मंदिर के सामने सड़क किनारे दो नाबालिग बच्चों को रोते हुए पाया। बच्चे डरे-सहमे थे और अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रहे थे।

चीता मोबाइल टीम बच्चों को थाने लेकर पहुंची, जहां थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने तुरंत बाल कल्याण समिति, गाज़ीपुर से संपर्क साधा। साथ ही बच्चों की तस्वीरें मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से साझा की गईं, ताकि उनके परिजनों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

पुलिस और समिति की मुस्तैदी रंग लाई और 26 मई को बच्चों के परिजन बाल कल्याण समिति से संपर्क में आए। समिति द्वारा सत्यापन उपरांत बच्चों को सकुशल उनके परिवार को सौंप दिया गया।

Advertisement

इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय, उनकी टीम एवं महिला एवं बाल कल्याण समिति की कर्मचारी अर्चना सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस एवं बाल कल्याण समिति का हृदय से धन्यवाद किया।

यह घटना इस बात का उदाहरण है कि जब पुलिस और समाजसेवी संस्थाएं एक साथ मिलकर कार्य करती हैं, तो सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page