Connect with us

चन्दौली

गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक निखिल यादव की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा प्रसहटा गांव के सामने गंगा घाट पर हुआ, जहां निखिल अपने दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली ही डुबकी लगाते ही वह गहरे पानी में समा गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन गंगा की तेज धार में वह लापता हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी गई। धानापुर थाना प्रभारी महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद निखिल का शव गंगा से बरामद कर लिया गया।

Loading...

निखिल अपने परिवार में तीन बहनों के बाद दूसरा भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page