Connect with us

सोनभद्र

खुली नाली में गिरने से युवक की हुई मौत

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गैस गोदाम रोड पर बुधवार की सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति की खुली नाली में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया।

मृतक की पहचान बुल्लू भारती उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई, अपने प्रियजन का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बुल्लू विवाहित था और अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।

जानकारी के अनुसार, बुल्लू भारती मिर्गी के रोग से पीड़ित थे। वह किन परिस्थितियों में घटनास्थल पर पहुंचे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। फिलहाल, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि खुली नाली की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ.उनका मानना है कि अगर नाली ढकी हुई होती तो शायद बुल्लू की जान बच सकती थी।

बताया गया कि नाली को ढकने का प्रावधान पहले से ही एस्टीमेट में शामिल था. इसके बावजूद, नगर पंचायत ओबरा को पहले भी कई बार इस बारे में अवगत कराया गया था। लोगों ने इस घटना के लिए नगर पंचायत के ईओ (कार्यपालक अधिकारी), ठेकेदार और जेई (जूनियर इंजीनियर) को दोषी ठहराया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page