Connect with us

वाराणसी

काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, कल होगी मतगणना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के गोलघर-मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 के लिए रविवार को मतदान पूरी शांति और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। इस चुनाव में काशी पत्रकार संघ के कुल 286 पंजीकृत सदस्यों में से 258 ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 90.21 प्रतिशत की उच्च मतदान दर दर्शाता है।

वहीं, वाराणसी प्रेस क्लब के 235 सदस्यों में से 220 ने वोट डाला, जो 93.62 प्रतिशत की दर रही। मतगणना सोमवार, 2 जून को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और परिणामों की औपचारिक घोषणा की जायेगी। चुनाव को लेकर पत्रकारों में जोश दिखा और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page