Connect with us

वाराणसी

कारोबारी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर उतारा मौत के घाट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में देर रात फैक्ट्री से घर लौट रहे कारोबारी मनीष कुमार सिंह की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह अपनी पत्तल बनाने की फैक्ट्री बंद कर चार पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाया और शीशे पर हमला कर वाहन रुकवा लिया, जिसके बाद उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इलाज मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

भरथरा पोस्ट खटोरा निवासी अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, 26 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मनीष कुमार सिंह फैक्ट्री से लौट रहे थे, तभी लालचंद प्रजापति के घर के पास पहले से मौजूद आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति, दीपक राजभर, मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति और गोविंद राजभर (पता अज्ञात) समेत अन्य 5-7 लोगों ने उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान मनीष के गले से सोने की चेन भी गायब होने की बात सामने आई है।

Loading...

घटना स्थल घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर बताया गया है। रात के समय सुनसान होने के कारण मौके पर कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र ने बताया कि इसी घटना से जुड़े एक अन्य मामले में गांव की महिला बिंदु प्रजापति के ऊपर कार चढ़ने से वह घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page