मिर्ज़ापुर
करियर काउंसिल सेमिनार: उच्चतर बालिका माध्यमिक विद्यालय भरपुरा में हुआ आयोजन
मिर्जापुर। उच्चतर बालिका माध्यमिक विद्यालय भरपुरा में कक्षा हाई स्कूल के छात्रों के लिए करियर काउंसिल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट हाई कोर्ट सुनील कुमार पांडे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद प्रोफेसर बी सिंह उपस्थित रहे।
दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा सिंह ने मुख्य अतिथि सुनील कुमार पांडे का अंग वस्त्र और माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील कुमार पांडे ने बच्चों से कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था को समझने और न्याय दिलाने के लिए विधि का ज्ञान आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों को वकालत के क्षेत्र से जुड़ने और अपने उज्जवल भविष्य की दिशा में मेहनत करने की प्रेरणा दी।विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर बी सिंह ने बच्चों को कहा कि आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए शिक्षित होना अनिवार्य है और शिक्षा ही उनके करियर निर्माण में सहायक होगी। सेमिनार में प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, अध्यापिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।
