Connect with us

बलिया

कटान और जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

शिवपुर दीयर नंबरी के लोगों ने सौंपा ज्ञापन, 19 जुलाई तक समाधान की मांग

मांग पूरी न होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी

बलिया। गंगा नदी के कटान और जर्जर सड़क-पुलिया की समस्या से परेशान शिवपुर दीयर नंबरी के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपते हुए गांव को कटान से बचाने के लिए ठोकर निर्माण और शिवपुर दियर नंबरी से जवही दियर तक क्षतिग्रस्त सड़क व पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 19 जुलाई तक उनकी मांगों पर कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो वे 20 जुलाई से क्रमिक अनशन और उसके बाद आमरण अनशन शुरू करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page