Connect with us

गाजीपुर

एसएमएन इंटर कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में देश का 77 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जोश के साथ मनाया गया। क्षेत्र सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं, प्रतिष्ठानों और आम भवनों पर तिरंगा लहराया गया। इस क्रम में स्थानीय थाना कार्यालय पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय व विकास खंड कार्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय द्वारा, अस्पतालों, विभिन्न समिति भवनों, बैंकों इत्यादि पर प्रभारियों द्वारा फहराया और संविधानानुसार अपने कर्तव्यों और अधिकारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया और मिष्ठान वितरण किया गया।

तिरंगा फहराने के क्रम में स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज टोडरपुर, रेडरोजेज पब्लिक स्कूल बसनिया, मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी, भांवरकोल, बुद्धा आई टी आई व तक्षशिला महिला महाविद्यालय मिर्जाबाद-टोडरपुर, एस  एम एन इंटर कालेज मच्छटी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बच्चों के द्वारा मनमोहक देशभक्ति धुन पर नृत्य पेश किया जिसमें मां तुझे सलाम और ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन हजार दर्शकों का झूमने पर मजबूर कर दिया।

77 वा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर एसएमएन इंटर कॉलेज मच्छटी मे सिराज अहमद और प्रबंधक इम्तियाज अहमद के द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों को अंग वस्त्र एक डायरी और तीन देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सन में लिया जयनारायण इंटर कालेज वीरपुर, ज्ञानदा इंटर कालेज मनिया -मिर्जाबाद, आरके मिशन स्कूल वीरपुर, बोधिसत्व विद्यापीठ इंटर कालेज गोबिंदपुर रसूलपुर मसोन,सर्वोदय इन कालेज खरडिया, राजेश्वरी महाविद्यालय अराजी बुडैला, सदाशिव आदर्श इंका तरांव कृषि भवन कुंडेसर विपगण अधिकारी नीरज कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुनडेसर एंव रसूलपुर इत्यादि में तिरंगा फहराने और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कूछ स्कूलों में देर दोपहर तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम चलत रहा। सरस्वती पूजन के होने के कारण कालेजों छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही जबकि छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page