Connect with us

गाजीपुर

एनएसएस स्वयंसेवकों ने जल, पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति दिखाया समर्पण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मरदह स्थित संत लखन दास नागा बाबा पचोतर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने पर्यावरण, जल संरक्षण, मतदाता जागरूकता और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए रैली निकाली। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु स्वास्थ्य केंद्र, विकासखंड मुख्यालय और उप कृषि केंद्र समेत कई स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक जितेंद्र नाथ पांडे ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व से अवगत कराते हुए सेवा और श्रम के मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के मानसिक और बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें राष्ट्र निर्माण और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी आनंद प्रकाश द्विवेदी, डा. लक्ष्मण गुप्ता, अनिता द्विवेदी, अशोक मिश्रा, प्रवीण पाण्डेय, लौवटू राम, प्रभाकर पाण्डेय, अजय सिंह, मुन्ना मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page