Connect with us

गाजीपुर

एनएच-31 के गड्ढे में पड़ते ही ट्रक का स्टेयरिंग फेल, बड़ा हादसा टला

Published

on

Loading...
Loading...

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरा ट्रक, गाजीपुर से नरही तक बदहाल सड़क से हादसों का खतरा

भांवरकोल, गाजीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गहरे गड्ढे एक बार फिर हादसे का कारण बनते-बनते रह गए। भांवरकोल से करीब पांच सौ मीटर दूर भरौली की ओर सड़क पर बने गड्ढे में पड़ते ही एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक सहित किसी को चोट नहीं आई और बड़ा नुकसान होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर से फॉर्च्यून का सामान लादकर झारखंड जा रहा ट्रक जैसे ही गहरे गड्ढे में पहुंचा, उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। घटना के बाद वाहन सड़क किनारे फंस गया, जिसे बाहर निकालने में काफी समय लगने की संभावना है।

गाजीपुर से नरही तक सड़क की हालत बदहाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि गाजीपुर से नरही तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। आए दिन छोटे-बड़े वाहन इन गड्ढों की चपेट में आ रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Advertisement

मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की बदहाली के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से समस्या का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों का आवागमन सुरक्षित हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page