Connect with us

वाराणसी

आगामी त्यौहारों को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब द्वारा थाना जंसा पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

Loading...
        वाराणसी: सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब द्वारा थाना जंसा पर आगामी त्यौहार नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से एवं लोकतन्त्र के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । दुर्गा पंण्डालों, अपने-2 घरों, कालोनी व व्यवसायिक/ प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की अपील की गयी । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page