Connect with us

गाजीपुर

अस्पताल में फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई नंदिनी हॉस्पिटल फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को गोली लगने से वे घायल हो गए हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

मुठभेड़ के दौरान लगी गोली, दोनों आरोपी घायल
घटना सोमवार सुबह की है जब पुलिस टीम दोनों आरोपियों को बरहपुर क्षेत्र में लेकर गई थी। पुलिस का उद्देश्य था कि फायरिंग में प्रयुक्त असलहा की बरामदगी की जाए। इस दौरान दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नंदगंज पीएचसी भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का नाम ‘अमन यादव’ है, लेकिन उनकी पहचान अलग-अलग है। पहला आरोपी अमन यादव पुत्र अजय सिंह यादव, निवासी सकरा गांव, फिलहाल बरहपुर में रह रहा है। जबकि, दूसरा आरोपी अमन यादव पुत्र अंगद यादव, निवासी बेलसड़ी गांव का रहने वाला है। दोनों की उम्र 22 वर्ष बतायी गयी है।

Advertisement

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों के पास से,एक 32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक खोखा कारतूस, एक 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया है।

धमकी भरे लेटर से जुड़ा था मामला
सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय ने बताया कि फायरिंग की जांच के दौरान घटनास्थल पर मिले सीसीटीवी फुटेज से दोनों बदमाशों की पहचान हुई थी। पुलिस को एक धमकी भरा पत्र भी मिला था, जिसमें वसूली की धमकी दी गई थी। पुलिस ने उसी आधार पर आरोपियों को ट्रैक किया और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

बता दें कि, कुछ दिन पहले बरहपुर स्थित नंदिनी हॉस्पिटल में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोलीबारी से दीवारों और दरवाजों पर निशान मिले थे। गनीमत रही कि इस वारदात में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और सनसनी फैल गई थी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page