Connect with us

वाराणसी

अवैध गांजा बिक्री मामले में इस वर्ष अब तक कुल 45 अभियोग दर्ज, गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी ने बताया कि जोन के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रो की शराब एवं सरकारी भांग की दुकानों सहित आसपास की दुकानों पर पैनी नजर रखते हुए व्यापक स्तर पर जांच पड़ताल की जाती है। उन्होंने बताया कि छितूपुर, भेलूपुर, कमच्छा, अस्सी, नीमा माई तिराहा आदि स्थानों पर समय-समय पर दुकान के आस-पास चेकिंग भी की जाती है, उक्त स्थान पर अभी तक कोई गांजा बेचने की गतिविधि नहीं पायी गयी है। सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। उन्होंने सर्किल चेतगंज के थानों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सिगरा पर विगत दिनों 2 किलोग्राम गांजा बारामदगी पर थाना सिगरा पर एनडीपीएस एक्ट में वाद पंजीकृत कर अभियुक्त गोलू, राजेन्द्र को छोपड़पट्टी कोट को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वही विगत माह में 20 किलोग्राम अवैध गाँजा बराम्दगी होने पर थाना सिगरा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में वाद पंजीकृत कर अभियुक्त अर्जुन व नितिन कुमार आदि को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी प्रकार थाना कोतवाली, आदमपुर, रामनगर सहित अन्य थाना क्षेत्र में भी सघन जांच के दौरान अवैध गांजा की बरामदगी होने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि चालू कैलेंडर वर्ष में जोन काशी कमिश्नरेट में अवैध गांजा बिक्री के सम्बन्ध अब तक कुल 45 अभियोग दर्ज हुए है, जिसमें विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page