Connect with us

अपराध

अवैध असलहे और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिले के पुलिस अधीक्षक ‘अभिनन्दन’ द्वारा महाकुंभ प्रयागराज-2024 के सफल आयोजन, जनपद में अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

इन निर्देशों के पालन में बुधवार को उप निरीक्षक सुखवीर सिंह (चौकी प्रभारी लालडिग्गी) और उप निरीक्षक हरिनाथ यादव की अगुवाई में थाना को0कटरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नटवा तिराहा हयातरोड़ चिमनी के पास से अभियुक्त माइकल सोनी उर्फ मुनीश सोनी (हिस्ट्रीशीटर) को गिरफ्तार किया गया।

Loading...

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली कटरा में मु0अ0सं0- 01/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page