Connect with us

चन्दौली

अराजक तत्वों अंबेडकर प्रतिमा का तोड़ा हाथ, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली) जयदेश। कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह घटना मनियारपुर गांव की दलित बस्ती में हुई, जहां प्रतिमा के ऊपर नए निर्माण का कार्य चल रहा है। छत की ढलाई के लिए मजदूर और मिस्त्री लगे हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक लोग यहां मौजूद थे, जिसके बाद वे अपने घरों को चले गए। शनिवार सुबह आने पर प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त पाया गया।

यह प्रतिमा ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से वर्ष 2000 में स्थापित की थी, जो अब 26 वर्ष पुरानी हो चुकी है। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई, और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीण मौके पर उच्च अधिकारियों की मांग करते रहे मौके पर पहुंचे सकलडीहा तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया और साथ ही जल्द ही नई प्रतिमा लगवाने का प्रयास किया जाएगा तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का आग्रह किया।

Advertisement

इस संबंध में, सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रतिमा का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। मौके पर सकलडीहा कोतवाली के साथ बलुआ व धानापुर की पुलिस भी मौजूद रही उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय, शिव शंकर यादव, जनक सिंह रोहित कुमार, दुलारे राम कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page