Connect with us

गाजीपुर

अबू फखर खां के त्याग और समर्पण से व्यापारियों का हौसला मजबूत : नदीम अहमदी

Published

on

Loading...
Loading...

व्यापार मंडल के नेताओं ने अबू फखर खां को अर्पित की श्रद्धांजलि

नये व्यापार मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा

गाजीपुर। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की जिला इकाई द्वारा अपने दिवंगत अध्यक्ष अबू फखर खां साहब को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम नगर के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने अबू फखर खां के सामाजिक कार्यों और व्यापारियों के हित में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि अबू फखर खां हमारे साथ लंबे समय से जुड़े रहे और समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय सिंह ने कहा कि फखर खां साहब व्यापारी हित में कभी पीछे नहीं हटे और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

Advertisement

शाह फैज पब्लिक स्कूल के निदेशक नदीम अहमदी ने कहा कि फखर साहब के साथ बिताए गए क्षण हमेशा याद रहेंगे। उनके त्याग और समर्पण के कारण व्यापारियों का हौसला हमेशा मजबूत रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने नए जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। गुड्डू केसरी को व्यापार मंडल का नया जिला अध्यक्ष, प्रिंस अग्रवाल को महामंत्री और रिंकू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गुड्डू केसरी की संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में जवाहरलाल वर्मा ने अध्यक्षता की, जबकि संतोष वर्मा ने संचालन किया। श्रद्धांजलि सभा में अन्य प्रमुख लोगों में डॉ. डीपी सिंह, आसिफ खां, कैलाशनाथ वर्मा, संजय केसरी, और अन्य व्यापार संगठन पदाधिकारी शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page