Connect with us

मऊ

अंतर्राष्ट्रीय इकोनॉमिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घोसी में चलाया सर्वे

Published

on

Loading...
Loading...

तैयार होगी विकास की नई रुपरेखा

मऊ। घोसी लोकसभा के सतत विकास की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सांसद राजीव राय ने आर्थिक विकास से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम को आमंत्रित किया। इस टीम का उद्देश्य घोसी क्षेत्र की जमीनी चुनौतियों, बुनियादी ज़रूरतों, निवेश की संभावनाओं और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाओं का मूल्यांकन करना रहा।

विशेषज्ञों की इस टीम ने सांसद के साथ मिलकर खैराबाद, मुस्लिम इंटर कॉलेज और डीएस ग्राउंड कोपागंज सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने आम नागरिकों से सीधी बातचीत की और उद्यमियों से उनकी समस्याएं जानीं।

यह संवाद एक व्यापक सर्वे अभियान का हिस्सा रहा, जिसमें जनता के सुझावों और ज़रूरतों के आधार पर क्षेत्रीय विकास की संभावित रूपरेखा तैयार की जाएगी।

यह रूपरेखा न केवल घोसी में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि इस क्षेत्र को एक उभरते आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक ठोस कदम साबित होगी।

Advertisement

लगातार नवाचारों और प्रयासों के साथ सांसद राजीव राय के नेतृत्व में घोसी लोकसभा विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है। यह ताजा पहल निश्चित रूप से क्षेत्र के आर्थिक भविष्य को नई दिशा देने में सहायक बनेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page