Connect with us

गाजीपुर

“अंग्रेज़ी से डर लगता है” पुस्तक का विमोचन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के मनिहारी क्षेत्र के खड़बाडीह गांव निवासी युवा कवि वैभव श्रीवास्तव के काव्य संग्रह “अंग्रेज़ी से डर लगता है” का भव्य विमोचन रविवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में किया गया। इस कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन प्रख्यात पत्रकार प्रमोद कुमार झा के करकमलों से हुआ।

समारोह में हिंदी साहित्य, कला, और समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शुभकामना संदेश में लेखक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक हिंदी साहित्य को समृद्ध करेगी और समाज में भाषा के प्रति जागरूकता का प्रभावशाली माध्यम बनेगी। लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन के अध्यक्ष विनम्र शास्त्री ने संदेश में लिखा, “वैभव जी जैसे युवा लेखक साहित्य को नई दिशा और ऊंचाई प्रदान करते हैं।”

पुस्तक के लेखक वैभव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के प्रति अपने समर्पण को साझा किया। उन्होंने कहा, “यह पुस्तक मेरे अनुभवों और भावनाओं का संग्रह है। मेरा प्रयास है कि यह पाठकों के दिलों तक पहुंचे और उन्हें प्रेरित करे।”

कार्यक्रम में वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयानंद, जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के सलाहकार डॉ. ए.के. राय, कवयित्री पूजा राय, प्रतिभा सिंह और अन्य साहित्य प्रेमियों ने लेखक को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सभी वक्ताओं ने हिंदी साहित्य को सशक्त बनाने में ऐसे प्रयासों की सराहना की। समारोह के माध्यम से वैभव श्रीवास्तव ने युवा पीढ़ी को साहित्य की ओर प्रेरित करने का संदेश दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page