Connect with us

भदोही

हाईवे पर डायवर्जन के दौरान पांच वाहनों में भिड़ंत, सात घायल

Published

on

Loading...
Loading...

ऑटो सवार पांच महिलाओं समेत सात लोग जख्मी, टूरिस्ट वाहन में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक तीर्थयात्री बाल-बाल बचे

भदोही। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिराई विद्युत सब स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे डायवर्जन के दौरान पांच वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों और बाइक सवार दो युवकों समेत सात लोग घायल हो गए। वहीं, टूरिस्ट वाहन में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए।

डायवर्जन पर एक के बाद एक टकराए वाहन

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी लेन पर दूसरी ओर जाने के लिए टर्निंग बनाई गई थी। इसी दौरान वाहनों की टक्कर हो गई। एक मालवाहक पिकअप ऑटो से टकरा गई। इसके बाद टूरिस्ट वाहन और ट्रेलर भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। इसी बीच ऑटो की बाइक से भी टक्कर हो गई। देखते ही देखते पांच वाहन हादसे का शिकार हो गए।

ऑटो चालक और पांच महिलाएं घायल

Advertisement

हादसे में ऑटो चालक प्रदीप कुमार दुबे (50), निवासी बैरी बीसा घायल हो गए। ऑटो में सवार सीता देवी (45), पत्नी रामजी यादव, निवासी कोइलरा; कविता देवी (50), पत्नी राजधर, निवासी संसारापुर; समता देवी (50), पत्नी संतलाल बिंद और अनीता देवी (35), पत्नी दिलदार बिंद, दोनों निवासी बैरी बीसा भी घायल हुईं।

बाइक सवार दो युवक भी जख्मी

बाइक सवार रविंद्र कुमार (28), पुत्र लालता प्रसाद और अनुराग (21), पुत्र सुरेश, दोनों निवासी राजमला कोइरौना भी हादसे में घायल हो गए। सभी सात घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page