Connect with us

वाराणसी

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा बनारस के विभिन्न स्थानों पर 1000 कंबल बांटने का लक्ष्य

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा 15 दिवसीय कंबल का वितरण एवं अलाव जलवाने का क्रम लगातार आज भी जारी रहा, पिछले शनिवार से खिचड़ी बाबा मंदिर मे जरूरतमंदों को खिचड़ी खिला कर एवं जलेबी खिलाकर सभी व्यक्तियों को कंबल का वितरण किया गया, कंबल का वितरण दशासुमेध घाट तक जीन्हे भी आवश्यकता थी उन्हें प्रदान किया गया, तत्पश्चात लगातार पुनः खिचड़ी बाबा आश्रम पर कंबल का वितरण किया गया, आज प्रातः मातृ शिशु मंदिर स्कूल नई बस्ती गुरुकुल के सभी बनवासी बच्चों को कंबल प्रदान किए गए एवं बच्चों को बिस्किट वगैरह भी क्लब की ओर से प्रदान किए गए, तत्पश्चात प्राथमिक जूनियर स्कूल नई बस्ती, कटेसर डोमरी के प्रांगण में गांव के सभी जरूरतमंदों को 200 कंबल वितरित किए गए, समय की आवश्यकता के अनुसार यह क्रम आगे भी लगातार 15 जनवरी तक चलता रहेगा।
रोटरी गंगा के चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने उक्त अवसर पर बताया कि रोटरी क्लब का मूल उद्देश्य समाज सेवा करना है , उसी उद्देश्य के तहत बनारस में कड़ाके की ठंड को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, एवं शहर के जरूरतमंद जगहों पर आश्रम में अनाथालय में स्कूल में गांव में कंबल का वितरण किया जा रहा है, यह कंबल का वितरण कार्यक्रम लगातार 15 जनवरी तक जारी रहेगा।
कंबल वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेंद्र गोयल चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल क्लब ट्रेनर अनिल चंद जैन सचिव सुजीत केसरी विनोद अग्रवाल, विंदेश्वरी प्रसाद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page