Connect with us

वाराणसी

युवाओं ने लिया गंगा को साफ करने का संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।।नमामि गंगे सेवा फाउंडेशन ने आज गंगा स्वच्छता सेवा सप्ताह के अवसर पर गंगा स्वच्छता को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी नमामि गंगे सेवा फाउंडेशन के द्वारा वाराणसी के अस्सी घाट से लेकर तुलसी घाट तक गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया घाट को प्रदूषित कर रही सामग्रियों को बाहर निकाला गया।

Loading...

गंगा घाटों की सफाई की गई एवं घाट किनारे पड़े गंदे कपड़े व पॉलिथीन आदि को एकत्रित कर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया नमामि गंगे सेवा फाऊंडेशन के स्वयंसेवकों ने अध्यक्ष राजू दुबे के नेतृत्व में अस्सी नदी एवं अन्य नालों के माध्यम से गंगा में गिर रहे प्रदूषित जल को रोकने की अपील की गंगा में गिर रहे सभी नालों को टैप करने की प्रशासन से गुहार लगाई गई एवं आम जनमानस से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का न उपयोग करने की अपील किया गया राजू दुबे ने कहा कि यह एक सांस्कृतिक महायज्ञ है जनमानस सहभागिता के साथ प्रशासन को भी मां गंगा के प्रति अपने दायित्व का पूरी संजीदगी से निर्वाह करना होगा इस आयोजन में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष राजू दुबे के साथ
अनुष्का बॉस दिलीप गुप्ता अरुणा त्रिपाठी शिवेश यादव शरद त्रिपाठी ज्योत्सना त्रिपाठी गौरव शुक्ला धर्मेंद्र त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहेll

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page