Connect with us

भदोही

पितृ विसर्जन पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि घाट समेत कई घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु, पितरों का किया तर्पण और पिंडदान

भदोही। पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार को सीतामढ़ी क्षेत्र के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पितृ पक्ष के अंतिम दिन दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया।

कई गंगा घाटों पर जुटे श्रद्धालु

सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट के साथ कलिंजरा कोनिया, धनतुलसी, कलातुलसी, बेरवा पहाड़पुर और सेमराध घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने गंगा तट पर अपने पितरों के निमित्त तर्पण कर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

पुरोहितों की मदद से किए पिंडदान और श्राद्ध कर्म

Advertisement

श्रद्धालुओं ने पुरोहितों की सहायता से पिंडदान और श्राद्ध की परंपराएं निभाईं। कई लोगों ने गंगा स्नान के बाद बाल और मुंडन संस्कार भी कराए। घाटों पर धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते नजर आए।

पितरों की शांति के लिए किया तर्पण

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में गंगा तट पर तर्पण और पिंडदान करने का विशेष महत्व है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने पितृ विसर्जन के अवसर पर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page