Connect with us

वाराणसी

पजीयन नवीनीकरण के बिना ही चल रहा था यशोदा मेमोरियल हॉस्पिटल

Published

on

Loading...
Loading...

औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा

अस्पताल का संचालन बंद करने का निर्देश

Loading...

वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित यशोदा मेमोरियल हॉस्पिटल पंजीयन नवीनीकरण कराये बिना ही चल रहा था। औचक निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई डाक्टर भी नहीं मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल का संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने बताया कि मंगलवार को पांडेपुर स्थित यशोदा मेमोरियल हॉस्पिटल का निरीक्षण कराया गया । निरीक्षण में पता चला कि चिकित्सालय बिना पंजीयन नवीनीकरण के संचालित किया जा रहा था। जिसके कारण चिकित्सालय को प्राथमिक करवाई के तौर पर कारण बताओ नोटिस देते हुए तीन दिन का समय दिया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला। मात्र मैनेजर रमाकांत मिश्रा एवं मेडिकल स्टोर के संचालक ही वहां मिले। इन लोगों ने बताया कि संचालक व चिकित्सक डॉक्टर कमल कुमार बाहर गए हैं। संचालक डॉ कमल कुमार से दूरभाष पर हुई वार्ता में उन्हें अवगत करा दिया गया कि वह तत्काल प्रभाव से चिकित्सालय का संचालन बंद कर दें एवं पंजीयन नवीनीकरण के बाद ही चिकित्सालय का संचालन मानक के अनुरूप करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page