Connect with us

राज्य-राजधानी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मुठभेड़, यूपी एसटीएफ ने एक लाख का इनामी मार गिराया

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच अब से थोड़ी देर पहले मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया है। साल के पहले ही दिन शहर में कुख्यात बदमाश को पुलिस ने मार गिराया है। एसटीएफ और गौतमबुद्ध नगर पुलिस से पूरी जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

योगेश भदौड़ा गैंग का शार्प शूटर मारा गया

Loading...

यूपी एसटीएफ से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान कपिल के रूप में हुई है। यह मेरठ के योगेश भदौड़ा गैंग का शार्प शूटर था। बागपत में पिछले दिनों हुए डबल मर्डर केस में वांटेड चल रहा था। कपिल के खिलाफ करीब 45 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और अपहरण जैसे संगीन मामले हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page