Connect with us

गाजीपुर

NEET में मयंक और सूरज ने लहराया सफलता का परचम

Published

on

Loading...
Loading...

629 और 583 अंक हासिल कर सादात क्षेत्र का बढ़ाया गौरव, परिवार में खुशी का माहौल

सादात (गाजीपुर)।नीट यूजी परीक्षा में सादात क्षेत्र के दो होनहार छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर के वार्ड संख्या सात निवासी दयानंद बरनवाल के पुत्र मयंक बरनवाल और माहपुर निवासी सुरेश गुप्ता के पुत्र सूरज गुप्ता ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता का मुकाम हासिल किया है।

मयंक बरनवाल ने नीट परीक्षा में 629 अंक प्राप्त कर दूसरी बार के प्रयास में सफलता हासिल की। वहीं माहपुर निवासी सूरज गुप्ता ने अपने पहले ही प्रयास में 583 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों छात्रों की सफलता से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

सूरज गुप्ता के पिता सुरेश गुप्ता जीएसटी के निजी वकील हैं, जबकि माता रीता कुमारी गुप्ता नगवां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। दो भाइयों में छोटे सूरज ने हाईस्कूल की पढ़ाई हरमन माइनर स्कूल से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा कोटा राजस्थान से पूरी की है।

Advertisement

वहीं मयंक बरनवाल ने लखनऊ और कानपुर से शिक्षा ग्रहण की है। उनके पिता निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता मधुबाला गृहणी हैं। मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और दादा के आशीर्वाद के साथ अपनी मेहनत को दिया।

दोनों सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों ने कहा कि इनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page