Connect with us

गाजीपुर

NEET में शिवानंद सिंह ने गाड़ा सफलता का झंडा, ऑल इंडिया 1359वीं रैंक हासिल

Published

on

Loading...
Loading...

पांचवें प्रयास में मिली बड़ी कामयाबी, भाला बुजुर्ग गांव और गाजीपुर का नाम किया रोशन

बहरियाबाद (गाजीपुर)।बहरियाबाद क्षेत्र के भाला बुजुर्ग गांव निवासी राकेश सिंह के पुत्र शिवानंद सिंह ने नीट यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिवानंद ने पूरे देश में ऑल इंडिया 1359वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

शिवानंद सिंह ने बताया कि यह उनका पांचवां प्रयास था। इससे पहले वर्ष 2025 में भी उन्होंने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए 4546वीं रैंक हासिल की थी। लगातार मेहनत और लगन के दम पर इस बार उन्होंने अपनी रैंक में बड़ा सुधार करते हुए बेहतर मुकाम हासिल किया।

शिवानंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यूपी कॉलेज वाराणसी से हाईस्कूल तथा सनबीम वरुणा वाराणसी से इंटरमीडिएट तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने कोचिंग के माध्यम से नीट की तैयारी शुरू की और अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहे।

दो भाइयों में बड़े शिवानंद की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। छोटे भाई दुर्गा सिंह वाराणसी से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एलएलबी की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

शिवानंद की सफलता पर माता पुष्पा सिंह सहित परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि शिवानंद की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page