Connect with us

गाजीपुर

श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में रामायण पाठ और रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गाजीपुर। जिले के कासिमाबाद तहसील से सटे ग्राम फेफरा स्थित अति प्राचीन श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व मंगलवार को भव्य रामायण पाठ, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी व ठेकेदार कृष्णा सिंह के नेतृत्व में नौ वर्षों से लगातार संपन्न हो रहा है।

Loading...

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर रामायण पाठ की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात शिवरात्रि के दिन विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब ढाई से तीन हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में कृष्णा सिंह, लल्लन सिंह और मार्कंडेय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पत्रकारों से बातचीत में कृष्णा सिंह ने अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति उनकी निष्ठा अटूट है और यह कार्यक्रम हर वर्ष और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि समाज में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और आस्था को बढ़ावा मिले। इस आयोजन में पूरे ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page