Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के शिवपुर बाजार में जीएसटी चोरी का खेल, इस्टीमेट बिल से हो रहा बड़ा गड़बड़झाला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के वरुणापार इलाके में स्थित शिवपुर बाजार में बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी का खेल चल रहा है। हार्डवेयर, प्लंबर, कपड़े, सोने-चांदी समेत कई व्यवसायों से जुड़े व्यापारी पक्के बिल की बजाय इस्टीमेट बिल जारी कर रहे हैं, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।

शिवपुर बाजार के कई व्यापारी जीएसटी की चोरी करने के लिए एक खास तरीका अपनाए हुए हैं। ग्राहकों को पक्का बिल देने के बजाय उन्हें इस्टीमेट बिल थमा दिया जाता है। इसमें जीएसटी का कोई उल्लेख नहीं होता, जिससे व्यापारी टैक्स देने से बच जाते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन पेमेंट के जरिए भी टैक्स चोरी की जा रही है। दुकानदार अपनी व्यक्तिगत आईडी, कर्मचारियों या किसी अन्य नंबर का उपयोग कर ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार कर रहे हैं, जिससे सरकार को इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पाता।

इस अवैध कारोबार को लेकर अब सवाल यह उठ रहा है कि जीएसटी विभाग और प्रशासन की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही? क्या यह खेल अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है, या फिर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण व्यापारी बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं?

बड़े व्यापारियों द्वारा अपनाए गए इस हथकंडे के कारण सरकार को हर महीने लाखों-करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर इस पर जल्द ही कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह प्रवृत्ति और तेजी से बढ़ सकती है।

अब देखना यह होगा कि जीएसटी विभाग और स्थानीय प्रशासन कब तक इस मामले को संज्ञान में लेते हैं और इन गड़बड़ियों को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page