अपराध
वाराणसी के कपसेठी में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट
अपाचे सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक घटना को दिया अंजाम
वाराणसी। जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र में अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने विजय कुमार सिंह नामक फार्मासिस्ट को आतंकित कर पांच लाख रुपए लूट लिए । यह घटना बुधवार को कपसेठी थाना क्षेत्र के मड़हिया रेलवे क्रॉसिंग के समीप हुई । घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले ।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कपसेठी थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव निवासी विजय कुमार सिंह सोनभद्र में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है । वह बुधवार को कपसेठी के एक बैंक शाखा से पांच लाख रुपया निकाल कर अपने घर जा रहे थे । रुपया उन्होंने अपनी गाड़ी की डिग्गी में रखा था । मड़हिया क्रॉसिंग के पास पीछे से आए अपाचे बाइक सवार उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और आतंकित करते हुए गाड़ी की डिग्गी से रुपए निकाल कर फरार हो गए।
