Connect with us

पूर्वांचल

चोरी की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

केराकत (जौनपुर)। केराकत नगर के नरहन वार्ड निवासी राम प्रसाद प्रजापति की सगड़ी तीन दिन पहले दिन के 12 बजे चोरी हो गई। इस घटना की शिकायत राम प्रसाद ने कोतवाली प्रभारी को दी थी। हालांकि, तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने में नाकाम रही है।

Loading...

गरीब आदमी की परेशानी को कौन सुने और वो अपनी समस्या लेकर कहां जाए ? राम प्रसाद के लिए यह सगड़ी आजीविका का एकमात्र साधन था, जिसकी चोरी के बाद उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केराकत क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण स्थानीय लोग नाराज हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page