Connect with us

खेल

भारत ने 5वीं बार जीती एशियन चैंपियंस ट्राफी, चीन को किया पस्त

Published

on

पीएम मोदी ने बताया देश को गौरवान्वित करने का पाल

भारत टीम ने लगातार दूसरी और ओवरऑल 5वीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच की शुरुआत में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं कर पाया था। फिर मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने गोल किया। इसी गोल की वजह से भारतीय हॉकी टीम खिताब जीतने में सफल रही। भारत ने कुल पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। चीन ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और उससे पहली ही बार में शिकस्त मिली है।

पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई  –

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर भारतीय हॉकी टीम को जीत की बधाई देते हुए लिखा कि, “एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने के लिए अविश्वसनीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई! उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन, अटूट भावना और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है।”

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया हौसला अफजाई  –


भारत हॉकी टीम की जीत को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”भारतीय हॉकी टीम ने चीन में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी जीती… पूरी टीम को बधाई… हमारे लिए यह और भी गर्व की बात है कि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित 7 खिलाड़ी पंजाब से थे… यह भारतीय हॉकी का स्वर्ण युग है…चक्क दे इंडिया।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page