Connect with us

पूर्वांचल

सड़क निर्माण ना होने से ग्रामीणों ने गड्ढे में रोपा धान

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक से लेकर पीडब्लूडी और ग्राम प्रधान मामले का नहीं ले रहे संज्ञान

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थानागद्दी-केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को खस्ताहाल सड़क के विरोध में प्रदर्शन किया। पिछले बीस साल से सड़क नहीं बनने से परेशान लोगों ने सड़क के गड्डों में धान के पौधे रोप दिए और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि, यह मार्ग सोहनी से होते हुए पौनी गांव के बाद बनारस जिले के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, गांव के बीच से 300 मीटर ही सड़क है। जहां बरसात में एक से दो फीट तक पानी भर जाता है। गांव में रहने वाले लोग बरसात के समय काफी मुश्किल का सामना करते है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी तकलीफ होती है। बरसात की वजह से गड्ढे में पानी भर जाता है और गड्ढे में बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है। पैदल भी नहीं चला जाता। जब सड़क चलने के काम ही नहीं आ रही।तो उसे खेत ही बना देते हैं। ग्रामीण अंकित, अंचल, ऋषि, सुभम, विनय व देवेंद्र ने बताया कि तत्कालीन विधायक, पूर्व विधायक, ग्राम प्रधान व विभाग के अधिकारियों को कई बार खराब मार्ग को बनवाने के लिए कहा गया, उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही यह खराब सड़क बन जाएगी। लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी।

पूर्व विधायक को आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की गई थी टेंडर भी हुआ था, लेकिन कोई भी कार्यवाहीअब तक नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान भी कुछ नही सुनते हैं।बताया गया कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों का कहना कि अगर जल्द से जल्द अधिकारियों ने इस सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया तो वह सड़क पर उतरेंगे और चक्काजाम भी करेंगे।

Advertisement

इस मौके विकास सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, शुभम सिंह, शक्ति सिंह, विनय सिंह, अंकित सिंह, मतवार, मनोज मौर्य, पिंटू सिंह, मुकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह और ऋषि सिंह मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page