Connect with us

वाराणसी

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व DCP गोमती ज़ोन द्वारा जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: शासन की मंशा के अनुरुप जनसमस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील राजातालाब में एस राजलिंगम जिलाधिकारी वाराणसी, प्रबल प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी, उपजिलाधिकारी राजातालाब द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई की गई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजातालाब, प्रभारी निरीक्षक जन्सा, प्रभारी निरीक्षक रोहनियाँ, प्रभारी निरीक्षक लोहता, थानाध्यक्ष मिर्जामुराद तथा पुलिस व राजस्व के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे |

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page