Connect with us

वाराणसी

महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मां गंगा का पंचमेवा से दुर्गाभिषेक का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी के तत्वाधान में दशाश्वमेध स्थित माता शीतला मंदिर के पास राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर मां गंगा का पंचमेवा से दुर्गाभिषेक का आयोजन कमेटी के महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे कार्यक्रम संयोजक प्रमोद वर्मा के अगुवाई में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे ने कहा की यूपीए सरकार ने अपना वादा पूरा कर मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित कर भारत का मान बढ़ाया और गंगा माता का जन्म और मोक्ष का तर्पण प्राच्य कल में मां गंगा से रहा है। उन्होंने काशी की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह हर संभव मां गंगा को स्वच्छ रखें तथा गंगा में कूड़ा फूल माला आदि ना बाहर साथी इस राष्ट्रीय धरोहर को संजोकर आने वाली वीडियो को इसका भान काराए। लिए हम सब मिलकर आज मां गंगा का पंचमेवा से दुग्ध अभिषेक करते हुए यह प्रण करें कि हम मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में तन मन धन से सहयोग करेंगे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page