Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने गंगा घाटों के सीढ़ियों पर जमे हुए मिट्टी सिल्ट की सफाई हेतु मौके पर जाकर किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त वाराणसी द्वारा गंगा घाटों के सीढ़ियों पर जमे हुए मिट्टी/सिल्ट की सफाई हेतु भारी संख्या में पंप एवम् कार्मिकों को लगाकर अस्सी घाट पर कराए जा रहे घाट सफाई कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए गए कि युद्धस्तर पर सभी घाटों की सफाई समया अंतर्गत पूर्ण कर लिया जाए । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । नवरात्र एवम् दशहरा आदि पर्व अत्यंत ही निकट है इस दौरान नगर में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों का घाटों पर आगमन होता है उक्त के दृष्टिगत वाराणसी नगर के घाटों की उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था बनाए रखे जाने के निर्देश दिए गए।

Loading...

निरीक्षण के दौरान:- मोइनुद्दीन, मुख्य अभियंता, नगर निगम, अवर अभियंता, नगर निगम, एवम् संबंधित कॉन्ट्रेक्टर अपने कार्मिकों के साथ कार्य कराते हुए मौके पर उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page