Connect with us

अपराध

जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0210/2023 धारा 147,323, 504, 506,307,452 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनूप पाठक उर्फ बेटू पाठक पुत्र सुरेन्द्र कुमार पाठक निवासी ग्रा0 बडालालपुर चांदमारी थाना शिवपुर कमि० वाराणसी को आज आजमगढ़ अण्डर पास से चांदमारी की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page