Connect with us

अपराध

फूलपुर पुलिस ने गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल से फायर करने के सम्बन्ध में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: फूलपुर पर वादी द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि प्रवीण राय उर्फ डब्बू पुत्र रामसागर सिंह, निवासी ग्राम मलहथ, थाना फूलपुर जनपद वाराणसी द्वारा गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल से मेरे उपर फायर कर दिये । उक्त सूचना पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 268/2023 धारा 307,504,506 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 268/2023 धारा 307,504,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त प्रवीण राय उर्फ डब्बू पुत्र रामसागर सिंह, निवासी ग्राम मलहथ, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर रामपुर अण्डर पास के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, 01 नाजायज पिस्टल, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page