Connect with us

वाराणसी

वृक्ष हमारे जीवन का आधार है-अनिल राजभर

Published

on

Loading...
Loading...

वर्तमान परिवेश में पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण की जरुरत और बढ़ गयी है-श्रम एवं सेवायोजन मंत्री

सभी जीव-जंतुओं को वृक्षों से अपने जीवन जीने के लिए साधन और ऑक्सीजन मिलती है

प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए व अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत ज़रूरी-रवीन्द्र जायसवाल

गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक संख्या में पौधों को बचाया जाएगा-जिलाधिकारी

पौधों को नजदीक के किसी न किसी व्यक्ति के संरक्षण में देने के साथ ही वृक्षारोपण अभियान में जन सहभागिता सुनिश्चित कराया गया हैं-एस. राजलिंगम

Advertisement

विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत मोहांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण का मुख्य कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर रहे मुख्य अतिथि

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक टी राम ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर किया पौधरोपण

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराजन, डीएम एस. राजलिंगम व सीडीओ हिमांशु नागपाल ने भी किया पौधरोपण

लक्ष्य के सापेक्ष हुआ शत-प्रतिशत पौधरोपण

Advertisement
  वाराणसी। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है, वर्तमान परिवेश में पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण की जरुरत और बढ़ गयी है।उन्होंने कहा कि वृक्षों से केवल इंसानो को ही जीवनदान नहीं मिलता है, बल्कि दुनिया के जितने भी प्रकार के जीव है उन सबको वृक्षों से अपने जीवन जीने के लिए साधन और ऑक्सीजन मिलती है। जीव छोटा हो या बड़ा उन्हें जीने के लिए पेड़ो पर ही निर्भर रहना होता है और बदले में ये पेड़ हमसे कुछ नहीं मांगते है। 
  उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर शनिवार को विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत मोहांव में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भूमि पूजन कर विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारी धरती को हरा भरा ही बनाकर नहीं रखते है बल्कि इन्ही की वजह से हमारी धरती ठंडी रह पाती है और यहाँ जीवन संभव हो पता है। अगर हम केवल पेड़ काटते रहे और वृक्षारोपण नहीं किया तो एक दिन सभी जीवो का नाश हो जाएगा। क्योकि पेड़ो से जो अनमिल ऑक्सीजन हमें मिलती है उसका कोई तोड़ नहीं है, हम ऑक्सीजन बना नहीं सकते है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस युग में हम ऑक्सीजन बना भी ले, तो आबादी के अनुसार वह पर्याप्त नहीं होगी और ये साधन भी बहुत जल्द ही ख़तम हो जाएगा।इसके बाद दूसरी समस्या जो आएगी वो होगी खाने की और अगर आप चाहो तो खाना ऊगा भी नहीं पाओगे, क्योकि बिना पेड़ो के हमारी धरती का तापमान बहुत ज्यादा हो जाएगा और आपको भी जलाने के लिए काफी है। इसलिए आपको इन पेड़ो से हमेशा प्रेम करना चाहिए और जब भी पॉसिबल हो एक पेड़ जरूर लगाए। 
    जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि वर्तमान वर्षाकाल में पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वाराणसी में 18 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में आज शनिवार को 15.5 लाख पौधे सभी ग्राम पंचायतों सहित सभी विभागों द्वारा अपने चिन्हित स्थानों पर लगाये जाने हेतु निर्धारित किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक संख्या में पौधों को बचाया जाएगा। इसके लिए लगाए गए पौधों को नजदीक के किसी न किसी व्यक्ति के संरक्षण में उसे देने के साथ ही वृहद वृक्षारोपण अभियान में जन सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने का प्रयास किया गया है।
    इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक टी राम सहित चेयरमैन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड उत्तर प्रदेश एम.देवराजन, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह आदि लोगो ने पौधारोपण किया। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान वर्षा ऋतु में प्रदेश में आज 22 जुलाई को 30 करोड़ तथा 15 अगस्त को 5 करोड़ सहित कुल 35 करोड़ पौधारोपण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष जनपद वाराणसी में 22 जुलाई दिन-शनिवार को 1509303 पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया, जिसके सापेक्ष युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सभी विकास खंडों के ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में पौधारोपण कर शत-प्रतिशत पौधारोपण कराया गया। अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त को 354198 पौधो का वृक्षारोपण कराये जाने का लक्ष्य रखा गया हैं। जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में समस्त सरकारी/गैर सरकारी संस्थायें सिविल सोसाईटी, एन.सी.सी., एन.एस.एस. कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, रोटरी, लायंस व इको क्लब, व्यापार मण्डल, कृषक उत्पादक संगठन आदि का सक्रिय सहयोग/सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए पौधारोपण कराया गया।
    वहीं शनिवार को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस परिसर एवं पहड़िया क्षेत्र में पौधरोपण किया। पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़- पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page