Connect with us

अपराध

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी को लंका पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 कुंवर अंशुमान सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की इस सूचना कि आपके थाने पर दर्ज मुकदमे का वांछित अभियुक्त नरोत्तमपुर तिराहा पर मौजूद है और कही जाने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाय तो अभियुक्त पकड़ा जा सकता है, ” पर नरोत्तमपुर तिराहा के पास से 01 व्यक्ति को धेरधार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम नितीस कुमार पुत्र अलख निरंजन निवासी नरोत्तमपुर थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष बताया भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि मेरे विरुद्ध लंका थाने में मुकदमा लिखा गया है, गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की फिराक में था कि आपलोगों ने पकड़ लिया। जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page