Connect with us

वाराणसी

मलदहिया फूल मंडी के सामने लगा कूड़े का ढेर, क्या ऐसी होती है स्मार्ट सिटी

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। शासन-प्रशासन बनारस को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा कर रहा, लेकिन मलदहिया चौराहे के पास फूलमंडी के सामने लगा कूड़े-कचरे का ढेर प्रशासन के दावे की हवा निकाल रहा है। सड़क किनारे फूल मंडी के सामने कचरे का अंबार लगा है। इससे लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। लोग बोले कि क्या ऐसी होती है स्मार्ट सिटी।
भदोही निवासी आलम ने कहा कि फूलमंडी के पास गंदगी का ढेर है। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। प्रशासन व नगर निगम की जिम्मेदारी है कि गंदगी यहां से हटवाए। सुबह टहलने के लिए आए कोई तो वह खुद बीमार हो जाएगा। बिहार से आए लालचंद माली बोले कि फूलमंडी के पास गंदगी का ढेर लगा है। इससे परेशानी होती है।
उड़ीसा से आए धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि फूल मंडी के पास बहुत गंदगी है। इससे काफी दिक्कत होती है। यहां से वाराणसी स्टेशन मात्र ३०० मीटर दूर है। यहां भीड़ भी अधिक होती है। वहीं पर्यटकों की नजर में भी शहर की खराब छवि बनती है। राजन गुप्ता ने कहा कि फूलमंडी के सामने कचरा गिराया जाता है। शहर में G-20 का आयोजन हो रहा है, लेकिन इसे साफ नहीं किया गया। यह नगर निगम की लापरवाही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page